गिद्धौर(चतरा)सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास ने मंगलवार को विधानसभा सत्र में सरकार से गिद्धौर प्रखंड स्थित मां बागेश्वरी मंदिर बलबल गर्म जलकुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग किया।उन्होंने पर्यटन मंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल में माता बागेश्वरी और गर्म जलकुंड है,मकर संक्रांति के अवसर पर 10 दीवसीय मेला लगता है तथा धार्मिक स्थल होने के चलते झारखंड बिहार समेत कई राज्यों के लोग आते हैं।इस पर पर्यटन विभाग ने त्वरित जवाब देते हुए कहा कि बलबल गर्म जलकुंड स्थल को विकसित करने हेतु बहुत जल्द कई विकास कार्य किए जाएंगे।जिसे लेकर गिद्धौर प्रखंड वासी काफी उत्साहित हैं।और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गिद्धौर, कुदूस आलम

