सामाजिक संगठनों द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च श्रद्धा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की लोगों ने की मांग
चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में सामाजिक संगठनों द्वारा रविवार की देर शाम कैंडल मार्च एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस क्रम में श्रद्धा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ-साथ कड़ी सजा देने की मांग लोगों ने किया। जबकि एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कैंडल मार्च मुख्य चौक से प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्ग होते हुए झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के समीप नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई।इस क्रम में श्रद्धा के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे भी लगा रहे थे।वही आफताब के खिलाफ दिल्ली पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग किया। समाजिक संगठनों ने आरोपी आफताब को नार्को टेस्ट कराने की भी मांग किया। कैंडल मार्च का नेतृत्व झारखंड खतियान संघर्ष मोर्चा के प्रदीप कुमार कर रहे थे।मौके के पर 20 सूत्री अध्यक्ष बिनोद पासवान, उपाध्यक्ष रामदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,महादेव दांगी,उप मुखिया मंजू देवी,पूर्व उप मुखिया सुरेश प्रसाद राणा,निरंजन दांगी,दशरथ दांगी,देवदीप पासवान,राजू यादव,रंजन कुमार,प्रसादी राणा सहित कई उपस्थित थे।
संवादाता मोहम्मद कुद्दूस आलम