Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

सलगी में खुला सीएससी बाल विधालय,मुखिया व भाजपा नेता ने किया उद्घाटन

सिमरिया – प्रखंड के सलगी गांव में बुधवार को सीएससी बाल विधालय का शुभारंभ हुआ। विधालय का विधिवत् उद्घाटन मुखिया मनोरंजन सिंह और भाजपा नेता सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह सलगी निवासी सुभाष सिंह ने कहा कि गांव में इंगलिश मेडियम का बाल विधालय खुलना विकास की ओर बढ़ते कदम का संकेत है। अब साधारण किसान मजदूर के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम के पढ़ाई कर पाएंगे और अपने सपनों को एक नई उड़ान दे सकेंगे। मुखिया मनोरंजन सिंह ने विधालय संचालक निरंजन साव को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य की सफलता की शुभकामनाएं दिया। मौके पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश सिंह, भैरो साव, सवारथ सिंह , ब्रजेश कुमार, गुलाब प्रजापति, कन्हैया कुमार, समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Response