Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाले, सोशल मीडिया के जरिये आम जनता को मदद दिलवाने वाले 120 कर्मियों का भविष्य संकट में
    Ranchi News

    सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाले, सोशल मीडिया के जरिये आम जनता को मदद दिलवाने वाले 120 कर्मियों का भविष्य संकट में

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 2, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     पिछले चार माह से वेतन भुगतान नही होने एवं कार्य एक्सटेंशन लंबित रहने को लेकर आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता को ज्ञापन सौंपा। चतरा स्थित मंत्री के आवास पर पहुँच एपीआरओ, एसएमपीओ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट एवं साउंड ऑपरेटर ने सामुहिक रूप से ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन पत्र में उन्हें फरवरी माह 2022 से वेतन भुगतान नही किए जाने, एक्सटेंशन लंबित रहने एवं पिछले 3 वर्षो से वेतन में वृद्धि नही किए जाने की जानकारी श्रम मंत्री को दी गई। जिसपर मंत्री ने भरोसा जताते हुए संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर जल्द वेतन भुगतान, एक्सटेंशन समेत अन्य कार्रवाई करने की बात कही गई। 

    विदित हो कि राज्य में सूचना और जनसंपर्क विभाग अंतर्गत कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सभी 120 पदाधिकारी/कर्मी इसलिए नाराज है कि पिछले चार माह से कंपनी ड्रीमलाइन को एक्सटेंशन देने और इनके बकाया वेतन देने की फाइल आइएएस राजीव अरूण एक्का के पास पड़ी है. राजीव अरूण एक्का आईपीआरडी के प्रमुख सचिव है. लेकिन इनके स्तर से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. कर्मियों को आश्वासन मिला था कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं कंपनी “ड्रीम लाइन’ के अधीन काम कर रहे 120 पदाधिकारियों/कर्मियों को एक्सटेंशन मिलने को लेकर विभाग द्वारा एक चार सदस्यीय कमिटी बनायी गयी थी. कंपनी ने दिये अपने रिपोर्ट में एक साल का एक्टेंशन देने का सुझाव दिया. सुझाव की फाइल राजीव अरूण एक्का को दी गयी. पर चार माह बाद तक वे कुछ भी निर्णय नहीं ले पाये हैं।

    दरअसल आईपीआरडी अंतर्गत कार्यरत 120 कॉन्ट्रैक्ट कर्मी फरवरी 2019 में ड्रीमलाइन के द्वारा भर्ती कराये गये थे. चार माह पहले यानी 4 फरवरी 2022 में इस कंपनी का सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया. उसके बाद कंपनी ने सभी कर्मियों को एक्सटेंशन मिलने का भरोसा दिलाकर काम जारी रखवाया. 12 अप्रैल को सभी कर्मियों को कंपनी द्वारा ईमेल कर जानकारी दी गयी कि एक्सटेंशन का फैसला नहीं हुआ है. अगर विभाग एक्सटेंशन को रद्द करती है, तो उसी समय से सभी की सेवाएं रदद् कर दी जाएगी.

    *बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर उठाया सवाल*

    भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने भी कर्मियों की स्थिति को देख सरकार पर हमला बोला है. बाबूलाल ने लिखा है कि नियुक्ति वर्ष में खोखले वादों के बाद झारखंड सरकार अब लोगों की नौकरियां भी छिनने में लगी है। आईपीआरडी में बाह्य स्रोत से संविदा में काम कर रहे एपीआरओ, एसएमपीओ सहित 120 कर्मी चार माह से बिना वेतन के काम कर रहे हैं. सरकार ने कंपनी का ही एग्रीमेंट रिन्यू नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत

    March 18, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।

    March 17, 2026

    Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर!

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.