चतरा :-समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अमृत सरोवर, शिक्षक नियुक्ति, बिरहोर आवास, बीच वितरण योजना, टण्डवा पैक्स भवन निर्माण, चतरा बस स्टैंड, सोलर स्ट्रीट लाईट, बाल विकास केन्द्र, चिकित्सक पारामेडिकल स्टाफ नियुक्ति समेत अन्य संबंधित चल रहे सभी योजनाओं कि क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
ऽ अमृत सरोवर
अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पी.आई.ए) से 40 योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त हुआ हैं शेष का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
ऽ शिक्षक नियुक्ति
स्वीकृत पद के विरूद्ध शिक्षकों के रिक्त पद भरने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा से विषयवार प्रास्ताव उपलब्ध कराने निर्देशि दिया गया ताकि बच्चों के लिए पठन पाठन के स्तर को बेहतर बनाया जा सके।
ऽ बिरहोर आवास
बिरहोर आवास की मरम्मति के लिए सर्वे रिर्पोट के आधार पर चयनित पीआईए अभियंता एनआरईपी चतरा को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
ऽ बीच वितरण योजना
बीज वितरण योजना की समीक्षा के दौरान एक सप्ताह के अंदर कृषकों को उन्नत बीच का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश पीआईए जिला कृषि पदाधिकारी चतरा को दिया गया। साथ ही कृषि उपकरण से संबंधित प्रस्ताव भी शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
ऽ चिकित्सक पारामेडिकल स्टाफ नियुक्ति
स्वीकृत पद के विरूद्ध चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ के संविदा आधारित नियुक्ति प्रास्ताव सिविल सर्जन चतरा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में टण्डवा पैक्स भवन निर्माण, चतरा बस स्टैंड, सोलर स्ट्रीट लाईट, बाल विकास केन्द्र आदि क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पुर्णिमा कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

