प्रतापपुर प्रखंड के सभागार भवन में बीडीओ मूरली यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के डिलरो के साथ एक बैठक किया गया । बैठक में प्रखंड के सभी डिलर शामिल हुये।बैठक मे सभी राशन कार्डधारियो का खाता से आधार लिंक करने के साथ एफसीकोड से ऑनलाईन करने,राशन कार्डधारियो को आधार सिंडिंग करने,वैसे कार्डधारी जो लगातार 6 माह से राशन का उठाव नही कर पा रहे है तो उस कार्डधारी का कार्ड रिजेक्ट करने ,मृत व विवाहित लडकी का नाम हटाने का निर्देश दिया गया ।बीडीओ ने कहा कि वैसे भी राशन कार्डधारी है जिनके वृद्ध परिवार मृत हो गये हैं या जिनकी बेटियां विवाहित हो गई है वे आज भी उनके नाम पर राशन का उठाव कर रहे हैं ,ऐसी स्थिति में बीडीओ ने डिलरो को जॉचो उपरान्त नाम काटने का निर्देश दिया ।साथ ही वैसे राशन कार्ड धारी जो अपवाद वश उन्हे राशन नही मिल रहा हो उनका दस्तावेज के साथ समाधान करने का निर्देश दिया ।मौके पर डिलर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ पिन्टु, ने बताया की प्रदेश कमिटी के निर्देश पर 7 फरवरी से 9 फरवरी तक सभी पोस मशीन बंद करते हुए हड़ताल में रहेंगे तथा जनप्रणाली की दुकानें बंद रहेंगी जबतक हमारी संघ के द्वारा 11 सूत्री मांगें नहीं मानी जाती है।इस सभा में प्रखंड डीलर गौतम कुमार, प्रमोद कुमार,रामप्रवेश यादव, शिबू यादव,मनु यादव, ताबिस पठान,सलाउद्दीन खान, रणविजय गिरी,आधार ऑपरेटर गौतम कुमार सहित सभी डिलर मौजूद थे।
प्रतापपुर:- विकास कुमार

