गिद्धौर (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी,गिद्धौर मुखिया निर्मला देवी, कटकमदाग के जिप सदस्य सह भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम,हजारीबाग के श्रम अधीक्षक अनिल रंजन,मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास एक संत के साथ सामाजिक सुधारक थे। उन्होंने समाज में फैले कुप्रथाओं को मिटाने का काम किया। उस दौर में समाज में छुआछूत, भेदभाव चरम पर था। उन्होंने लोगों को इन कुप्रथाओं को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी भक्ति रचनाएं आज भी अनमोल हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम कुमार दास ने किया। मौके पर मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, समाजसेवी बालेश्वर यादव ,चंदा कुमारी,राजू लाल वर्मा, बंसी दांगी,जवाहर दांगी,कैलाश राम,राम अवतार राम, अशोक कुमार दास, संदीप कुमार दास, रंजीत कुमार दास,अंशु देवी जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ प्रखंड के मायाडीह, पिंडारकोण,पांडेयबागी, पहरा,दुआरी सहित अन्य गांवों में भी संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
गिद्धौर, कुदूस आलम


