प्रतापपुर/चतरा : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर प्रतापपुर स्थित प्रीमियर अकादमी एवं अपेक्स अकादमी में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया ।इस दौरान प्रीमियर अकादमी के निर्देशक शहनवाज खान,एवं अपेक्स अकादमी के निर्देशक उमेश कुमार सहित विद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षको ने स्व जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही स्व जगरनाथ महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।बता दे की झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन गुरुवार की सुबह में चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनकी निधन के बाद दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित कर दिया गया।शोक सभा के दौरान विद्यालय के शिक्षक मृत्युंजय शर्मा,केके यादव,योगेंद्र कुमार,रघुबीर राम,रोहित सिन्हा,रचित सिन्हा,सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार

