गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय गिद्धौर में मंगलवार को शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशस्त एप्स लोड करना व इस ऐप के माध्यम से बच्चों का डाटा भरना सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अशोक कुमार सुमन यादव शीला कुमारी के द्वारा दिया गया। जबकि बालवाड़ी 5 से 6 वर्ष के आयु के सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए एक स्वर्ण व्यापक,न्याय संगत, आनंददायक समावेशी और संदर्भित सीखने के अवसर की उपलब्धता को बढ़ावा देने के बारे में बताया गया।बालवाड़ी की आवश्यकता बच्चों को विद्यालय के लिए तैयार करना, बच्चों में अच्छी आदतों का विकास करना,बच्चों में सुनने और बोलने के कौशल का विकास करना है।खेल के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक एवं भाषाई कौशल का विकास,सिखाने की प्रक्रिया में माता-पिता और समुदाय के अन्य लोगों को शामिल करने के बारे में बताया गया। मुख्यरूप से बालवाड़ी के तीन लक्ष्य निर्धारित किए गए है जिसमे बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ उनकी खुशहाली को बनाए रखना, कुशल संप्रेषक बनाना,सीखने के प्रति उत्साह व परिवेश से जुड़ाव बढ़ाना है। प्रशिक्षण में सिद्धेश्वर पांडे,निर्मल राणा,गंधेश्वर उराव,संजय कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।
गिद्धौर, कुदूस आलम

