Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

शांतिपूर्ण दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

 राजपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने पर स्थानीय गणमान्य लोगों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच गहन मंथन किया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिए जाने का अपील की गयी। विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों को राजपुर पुलिस द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक स्तर से पूजा को लेकर जारी निर्देश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजपुर थानाध्यक्ष विकाश पासवान ने की। बैठक में कान्हाचट्टी प्रमुख इंदू कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, भाजपा प्रखंड सतीष सिंह , मदगड़ा पंचायत मुखिया पम्मी कुमारी, जमरीबकसपूरा पंचायत मुखिया अफताब आलम, विनय सिन्हा , राजकुमार सिंह आदि के अलावा कान्हाचट्टी सहित राजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के गणमान्य लोग एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कान्हाचट्टी :_अरविंद कुमार सिंह

Leave a Response