भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं जिले के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
वहीं जिले के सभी कार्यालयों एवं सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।


