गिद्धौर(चतरा): शहीद दिवस को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में शामिल कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद सेना के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बताते चलें कि 30 जनवरी को केंद्र सरकार ने शहीद दिवस घोषित किया है। जिसके आलोक में सरकारी कार्यालयों में व विद्यालयों में सोमवार के 11:00 बजे एक साथ शोक सभा आयोजित किया गया।प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक व थाना में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई।
संवाददाता कुदूस आलम

