चतरा/मयूरहंड थाना प्रभारी रामवृक्ष राम की कुशल नेतृत्व में मयूरहंड थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर लगातार पुलिसिया कार्यवायी जारी है जिससे अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब हो कि मयूरहंड थाना प्रभारी के रूप में जबसे रामवृक्ष राम ने पदभार संभाला है तबसे लगातार शराब माफियाओं से लेकर शराब के गोरखधंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है जिससे इनके कमर टूटते जा रहे हैं। बीते दिन पुलिस ने मयूरहंड के सोकी में महुआ से शराब बनानेवाले उपकरण और तैयार जावा 58 किलो को नष्ट किया था। लेकिन जैसे ही मयूरहंड पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फिर से एक बार अवैध शराब के निर्माण में लोग जुड़ चुके हैं और जैसे ही शराब बनाने की सूचना मिली वैसे ही थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने मयूरहंड पुलिस की टीम गठित कर अपने हाथों में कमान संभालते हुए सोकी के बराकर नदी के तट पर पहुंचकर शराब बनाने के उपकरण और तैयार जावा को नष्ट किया है। गौरतलब हो कि पुलिस की शराब माफियाओं पर लगातार की जा रही कानूनी कार्यवायी से थाना क्षेत्र में मयूरहंड थाना प्रभारी और पुलिस के जवानों की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
Related Posts
Add A Comment


