Chatra :-राजपुर पुलिस ने विष्णु कुमार हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार यह जानकारी देते हुए एचडीपी अविनाश कुमार ने बताया कि कैन्डीनगर स्थित चुआरी मंजराही जंगल में विष्णु कुमार पिता पवन चन्द्रवंशी की हत्या किया गया था, जिस संबंध में राजपुर थाना काण्ड संख्या- 25/23 दिनांक 29.03.23 धारा 302/201/120 (बी0)/34 भा0द0वि0 दर्ज कर । उक्त काण्ड का उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड का उद्भेदन कर काण्ड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार दिनांक 03.04.23 को किया – गया तथा काण्ड में प्रयुक्त खुन लगा चाकु को बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में, संजीत सोनी पिता – संजय सोनी ग्राम राजपुर,रोहित राणा पिता – कौलेश्वर राणा, विरेन्द्र भुईया पिता रामस्वरुप भुईया सभी थाना राजपुर गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त खुन लगा चाकु,अभियुक्त बिरेन्द्र भुईय़ा का खुन लगा टी शर्ट,दो मोबाईल भी बरामद किया गया है वहीं छापेमारी दल पु०अ०नि० विकास पासवान, थाना प्रभारी राजपुर,पु0अ0नि0 नन्दन कुमार सिंह राजपुर थाना, चतरा,पु0अ0नि0 दीपनारायण सिंह राजपुर थाना, चतरा ।
राजपुर थाना सशस्त्र बल एवं सैट – 83 के जवान शामिल थे ।

