गिद्धौर (चतरा): विद्युत विभाग के द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान विधुत्त विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान केंदुआ गांव के 5 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।इन 5 बकाएदारो पर एक लाख चार हजार चार सौ अडतिस रुपये की बिजली बिल बकया है।बताया गया कि बिजली बिल जब तक जमा नहीं हो जाता तब तक किसी भी स्थिति में बिजली नही जलाने की चेतावनी भी दी गयी है। विद्युत कनेक्शन काटने के पश्चात विद्युत जलाते हुए यदि पकड़े जाते हैं तो जुर्माना के साथ-साथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।विधुत्त काटे गए कनेक्शनधारियों में भुनेश्वर यादव,अशोक यादव,मेघराज पासवान,असगरी खातुन सहित अन्य शामिल है। छापेमारी अभियान में संतोष कुमार दांगी,विकास कुमार महावीर दांगी,रमेश तिर्की सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

