चतरा:-राज्य के श्रम मंत्री सत्यानन्द भोगता आज एकदिवसीय दौरे हंटरगंज पहुँचे। इस दौरान माननीय मंत्री सत्यानंद भोगता प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पंचायत के ग्राम सोनवर्षा में वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा आयोजित 73वें वन महोत्सव कार्यक्रम का पौधा लगाकर शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि पेड़ पौधे धरती के सृंगार हैं। पेड़ पौधे हैं तभी जीवन सम्भव है। हमसब को पर्यावरण का सरंक्षण व संवर्धन करना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्र के समान होते हैं। हमसबको अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। प्रकृति से छेड़छाड़ से मानव जीवन पर खतरा मंडराने लगता है। इसलिए संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे जीव जंतु सभी का संरक्षण आवश्यक है। आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है जिसका पेड़ पौधे का कटना एक मुख्य कारण है। इस महोत्सव कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरजभूषण यादव, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष जिलापरिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, 20सूत्री जिलाउपाध्यक्ष प्रभु यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, वरिष्ठ प्रदेश राजद नेता चंद्रिका यादव, जयराम भारती समेत अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment

