Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

लावालौंग: हेडूम के कल्याणपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर पंचायत स्तरीय पोषण माह आयोजित किया गया, तथा इस कार्यक्रम में रतनी देवी तथा गायत्री देवी दो गर्भवती महिलाओं को चुनरी और विधिवत गोद भराई रश्म अदा की गई

 लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर में पंचायत स्तरीय पोषण माह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविकाएं/ सहायिका तथा पोषण सम्बंधी हरी सब्जियां, आयरन युक्त भोजन, कैल्सियम युक्त सब्जियां और अनेकों प्रकार की चीज़ों को स्टॉल लगा कर प्रदर्शन किया, तथा सबसे खुबसूरत लोगों ने सब्जियों के द्वारा मनमोहक रंगोलियां भी बनाई। इन सभी चीजों को प्रदर्शन कर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को क्या क्या खिलाने तथा उसकी खिलानेकी मात्रा व रोकथाम करने पर भी विशेस चर्चाएं और जानकारियां दी गई, साथ ही साथ रतनी देवी व गायत्री देवी दो गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रस्म अदा की गई। यह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रवेक्षिका रीना कुमारी तथा ममता मासूम कुमारी, बीस सूत्री कार्यक्रम अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उप प्रमुख महमूद खान, मुखिया संतोष राम, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप तूरी, लालू प्रसाद यादव, रूपलाल तूरी, राजेश भोक्ता, कामख्या सिंह भोगता, गुल्ली, पंकज कुमार, 

गांझू, कैलाश यादव , किरण देवी, सुनीता देवी,तेजस्विनी से सुषमा कुमारी, यशोदा देवी, सबिता देवी, कविता देवी, सरोज देवी, रोशन देवी, अंजू देवी, सीता देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, निशी देवी सेविका सहायिका के अगुवाई में यह कार्यक्रम का समापन किया गया, पदाधिकारी तथा विभिन्न स्थानों से आए दर्जनों महिलाए इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफ़ल बनाया।

*मो० साजिद, लावालौंग*

Leave a Response