चतरा। आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के सौजन्य से शुक्रवार को लावालौंग बाजार स्थित डाकबंगला चौराहा के पास निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवी शंकर साव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से आए 400 से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। जरूरत के हिसाब से मरीजों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में जेनरल फिजिशियन डाॅ तिबिन थाॅमस, हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ सैयद नेसार अहमद व डाॅ अवशेष त्रिपाठी ने मरीजों का उपचार किया एवं परामर्श दिया। शिविर का संचालन कर रहे आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक जीएस राजू व विनय कुमार केसरी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि अब अस्पताल के अलावा जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर जरूरतमंदों का इलाज किया जाएगा। नियमित रूप से किसी ना किसी प्रखंडों में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी निमित्त शुक्रवार को लावालोंग प्रखंड में शिविर आयोजित कर वहां के लोगों का इलाज किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों का ना सिर्फ इलाज किया गया बल्कि इनके बीच जरूरत के हिसाब से दवाइयों का भी वितरण किया गया।शिविर को सफल बनाने में अस्पताल कर्मी मो इरफान,नबील सरवर ,विजेता सिंह, सुमन कुमारी, मीना कुमारी, अशोक मिश्रा, अशोक यादव,नंदकिशोर यादव,मो इस्लाम, अनिल कुमार, क्यामुदुदीन, सीमा ,आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Related Posts
Add A Comment

