लावालौंग: प्रखण्ड में शुक्रवार को राजद पार्टी अपनी कमिटी को विस्तार करने तथा गठन को मजबूत करने के लिए लावालौंग अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के परागण में विभिन्न क्षेत्रों तथा पंचायतों से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम के तहत् कई लोगों को पार्टी विस्तार के लिए एक अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है, इस बैठक में पार्टी को धारदार बनाने के लिए कैलाश भारती, सुरेन्द्र भोक्ता, इंद्रदेव यादव, खीरू प्रजापति, सुरेश भोक्ता, मो0 मोजि इन ( 6 )लोगों को उपाध्यक्ष के रूप मनोनित किया गया तथा सचिव के रूप में राजेन्द्र यादव, रणधीर सिंह, मो० नौशाद, श्रवण कुमार रजक, महेश गंजू, लालू प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष मो० मुमताज अंसारी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में युगेश भारती, उपाध्यक्ष विनेश्वरी राम, यूवा मोर्चा के अल्प संख्यक के अध्यक्ष मो० आबिद, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष दीपक साहू के रूप में मनोनित किया गया है। सबों ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारियां सौंपी है उसे हर संभव पूरा करने की कोशिश करेंगे।
*मो० साजिद, लावालौंग*

