लावालौंग: प्रखण्ड कार्यालय अन्तर्गत सिलदाग पंचायत के महुआ डीह में इन दिनों कुदरत का कहर देखी जा रही है, बीते दिन एक गरीब परिवार के सदस्य अपने घर के आंगन में पानी भर जाने के दौरान वह पानी को बाहर कर रहा था इसी दौरान अचानक जोरदार कड़क के साथ बिजली गिरी और नागेंद्र ठाकुर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तथा शनिवार शाम को मूसलाधार वर्षा तथा वज्रपात हो जाने से सोरू/नावाडीह के गरीब किसान राजेंद्र यादव तथा मदन यादव की दुधारू गाय मौके पर ही मौत हो गई। इन सभी बातों को जब लावालौंग प्रखण्ड के बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, नवनिर्वाचीत जिला परिषद् सदस्य प्रसाद भारती, प्रमुख पति सह समाजसेवी श्रवण कुमार रजक के साथ साथ समाजसेवी कैलाश भारती ने पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि हम सभी आपके दुख के घड़ी में आपके साथ खड़ा हूं, जब भी हमसभी की जरूरत आप लोगों को हमें जरूर याद किया करें। मृत व्यक्ति और पशु जो इस कुदरत की कहर में किसी बच्चे की पिता का साया उठ गया है और किसी की जीवोपार्ज का एक साधन जो दुधारू गाय से हुआ करती थी वह तो समाप्त हो गई है। सरकार के प्रावधान के तहत मुआवजे दिलाने के हर संभव प्रयास करूंगा। इस दुःख की घड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधि भूतपूर्व उपमुखिया बाबूलाल यादव, वार्ड सदस्य संगीता देवी, जगरनाथ ठाकुर, कुलदीप सिंह भोक्ता, राजेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, मीनार गंजू, झूबर सिंह भोक्ता इत्यादि दर्जनों गणमान्य लोगों से मुलाकत किया, और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर संभव मदद पहुंचाने के लिए हम सभी तत्पर है।
*मो० साजिद, लावालौंग*

