चतरा पुलिस शहर में बढ़ते क्राइम को रोकथाम के लिए सक्रिय है ब्राउन शुगर के सेवन में कई घरों का चिराग बुझ चुका है और कई घर बर्बाद हो चुके हैं चतरा पुलिस ब्राउन खरीद बिक्री करने वालों के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में सदर थाना अंतर्गत कठौतिया मंदिर के समीप से अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने प्रेस वार्ता में बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी के कठोतिया मंदिर के समीप मंजर अंसारी के दुकान के पास अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री किया जा रहा है सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार व प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कठौतिया मंदिर के समीप बरैनी रोड में मंजर अंसारी के दुकान के पास से अवैध ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 5.42 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर 4 मोबाइल फोन एक सफेद रंग की अपाची जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरJH13AF9195 है गिरफ्तार व्यक्तियों में चतरा से शमशाद अंसारी व संतोष यादव गिद्धौर से संदीप राणा व हजारीबाग के रहने वाले लाल पेंटर शामिल है सभी आरोपियों पर सदर थाना में कांड संख्या 4/2023 धारा 21/22/27/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Related Posts
Add A Comment

