प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के प्रांगन मे रामनावमी पूजा पुरे हर्सोल्लास व शांति सौहार्द वतावरण में मनाने को लेकर सोमवार को ग्रामीणो की एक बैठक आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता उपप्रमुख प्रतिनीधि हजारी प्रसाद व संचालन राहुल कुमार के द्वारा किया गया ।बैठक मे महावीर मंदिर के प्रांगन मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनावमी पूजा मनाने का निर्णय लेते हुये पूजा समिति के अध्यक्ष व समिति का गठन करने पर चर्चा किया गया ।साथ ही गहन चर्चा के उपरान्त पवन कुमार को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।वही सशक्त कमिटी बनाने का निर्देश नवनियुक्त अध्यक्ष को दिया गया। बता दे कि बीते वर्ष 2022 मे प्रतापपुर मे रामनावमी पूजा अध्यक्ष पवन कुमार व उनके द्वारा बनाये गये समिति को देखते हुये पुन: इस बार भी पवन कुमार को दूसरी बार अध्यक्ष का भार सौपा गया । बता दे कि आगामी 30 मार्च को रामनावमी पूजा मनाया जाना है। मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि प्रतापपुर के गणमान्य लोगो ने हम पर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरकर रामनावमी पूजा को शांति व सौहार्द वतावरण मे संपन्न कराने का कार्य किया जाएगा । इस मौके पर सावन गुप्ता , आकाश गुप्ता, इंद्रजीत कुमार, अंकित सिन्हा, दिवाकर कुमार, अभिषेक सिंह,समेत दर्जनो लोग शामिल थे।
प्रतापपुर,विकास कुमार


