

पत्थलगड़ा : गौरी शंकर धाम ग्राम जेहरा में पंच दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महायज्ञ के पांचवें और अंतिम दिन माननीय जिला परिषद उपाध्यक्ष *श्री बिरजू तिवारी* शामिल हुए उनके आगमन पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्री डेगन प्रजापति एवं यज्ञ नियंत्रक श्री रवीन्द्र प्रसाद जी के द्वारा अंग वस्त्र व स्वस्तिवाचन दे कर भव्य स्वागत किया गया। श्री रवीन्द्र प्रसाद जी ने श्री बिरजू तिवारी जी को अभिनन्दन पत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया वहीं आए सभी अतिथियों को यज्ञ समिति की ओर से सम्मान पत्र नारियल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञवेदी में ‘स्वाहा’ कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलता है।
यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य श्री रामसेवक दांगी जी,यज्ञ अध्यक्ष श्री डेगन प्रजापति जी,यज्ञ नियंत्रक श्री रवीन्द्र प्रसाद जी,मुख्य आचार्य श्री संजय कुमार पाण्डेय जी,आचार्य श्री सुरेन्द्र नाथ शर्मा जी,आचार्य श्री देवकुमार शर्मा जी,आचार्य श्री सुधांशु शर्मा जी,उत्तर प्रदेश लखनऊ से आए आचार्य श्री सुधीर त्रिपाठी जी,दुआरी के पूर्व मुखिया जवाहर लाल जी,मेराल पंचायत के पूर्व मुखिया हीरा सिंह जी,भेखलाल गंझू जी,कोषाध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह भोक्ता जी समेत सैकड़ों भक्त जन आदि की उपस्थिति थे।