इटखोरी : प्रखंड पितिज बांग्ला चौक पर एक बार फिर शुक्रवार को भी दो बाइक की आमने-सामने टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 2 महिला और 2 पुरुष शामिल है। घटना 4 नवंबर दिन 2 बजे की है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इन घायलों को इटखोरी अस्पताल में किसी तरह भर्ती करवाए। घायलों में पितीज चक्रवार गांव के 50 वर्षीय सुनैना देवी, हजारीबाग जिले के ढौठवां गांव के लिलो यादव के 16 वर्षीय पुत्र किटू यादव, मयूरहंड प्रखंड दिग्ही गांव के चंदू भुइयां के 27 वर्षीय पत्नी रीना देवी और चौथा गांव के मेघो भुइयाँ के पुत्र अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। अस्पताल में सुनैना और किटू यादव का प्राथमिक उपचार के बाद गहण चिकित्सा के लिए चिकित्सकों ने हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दी है। इन दोनों के सर और हाथ पैर में गंभीर रुप से चोटें आई हैं। वहीं रीना देवी और अभिषेक कुमार को आंशिक रूप से चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दिया गया है।
संवाददाता संतोष कुमार दास