चतरा जिला के राजपुर थाना अंतर्गत बीते दिन 28 मार्च को राजपुर निवासी विष्णु चंद्रवंशी पिता पवन चंद्रवंशी का निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया था। हत्या के इतने दिन हो जाने के बावजूद किसी भी प्रकार का निष्कर्ष ना निकलने पर चंद्रवंशी समाज प्रतिनिधि मंडल ने मृतक परिवार एवं राजपुर थाना प्रभारी से मुलाकात किया। राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा कुछ अपराधियों का तलाश लगातार जारी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया की 48 घंटे के अंदर सारे अपराधियों का गिरफ्तारी करके प्रेस रिलीज जारी कर दिया जाएगा। सन ऑफ चंद्रवंशी क्षत्रिय के संस्थापक सदस्य अनुज चंद्रवंशी ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर सभी अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल नही भेजा गया तो चंद्रवंशी समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। हमारे समाज का युवक का इस तरह निर्मम तरीके से हत्या कर देना चंद्रवंशी समाज कतई बर्दाश्त नही करेंगे। सन ऑफ चंद्रवंशी क्षत्रिय तथा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारियों ने मृतक परिवार के साथ अपनी अपनी संवेदना व्यक्त किया तथा हर संभव मदद प्रयास का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सन ऑफ चंद्रवंशी क्षत्रिय के संस्थापक सदस्य अनुज सिंह चंद्रवंशी, झारखंड प्रदेश संयोजक अजीत चंद्रवंशी, चंद्रवंशी युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी, राजू राम, आशुतोष कुमार, बादल कुमार तथा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

