चतरा /गिद्धौर :सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध महिला भगवती देवी के निधन पर उनके परिजनों ने मंगलवार को पौधारोपण किया। पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया। भगवतीया देवी प्रखंड मुख्यालय के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव युवराज महतो की पत्नी थी। बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान दान को लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ बलबल के गर्म जलकुंड जा रहे थे। इसी क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर थाना क्षेत्र के बारीयातु महुआटांड़ स्थित एक जामुन के पेड़ में जा टकराई। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।जिसका इलाज रांची में किया जा रहा था।इलाज के दौरान ही वृद्ध महिला की मौत हो गई।श्राद्ध कर्म के दौरान मृत नानी की याद में नाती,पुत्रवधू व पुत्रियों ने मंगलवार को पौधारोपण किया। पौधारोपण कर जहां एक और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। वही दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की याद में शोक सभा किया गया। कार्यक्रम में पुत्र सरोज दांगी,पल्लवी कुमारी,पारुल कुमारी, रागिनी दांगी,आशा देवी, बसंती देवी,पीयूष कुमार, अकाश कुमार, संदीप कुमार, लखन दांगी सहित अन्य रिश्तेदार उपस्थित थे।
संवादाता मोहम्मद कुद्दूस आलम