चतरा विकास भवन गेट से आज मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस को उपायुक्त श्री अबु इमरान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने सभी तीर्थ यात्रियों से उनका कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले के बेहतर के लिए प्रार्थना करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटे। इस क्रम में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बी पी एल श्रेणी के 60 साल से ऊपर के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से ट्रेन के माध्यम से द्वारकापुरी और सोमनाथ मंदिर तीर्थ यात्रा कराया जायगा। चतरा से कुल 27 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा गया है। साथ ही आज दिनांक 20.03.2023 के संध्या हटिया रेलवे स्टेशन, रांची से झारखंड के सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा। बस रवानगी के मौके पर उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
Add A Comment

