Chatra :-13 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने पुलिशलाइन स्थित हेलीपेड स्थल, आगमन सड़क मार्ग, कार्यक्रम स्थल, व जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया की सभी तैयारी जल्द से जल्द पूर्ण करें अन्यथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिश पदाधिकारी चतरा अविनास कुमार समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


