Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी ने निजी खर्च से एक सौ जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवां पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी बसंत सिंह ने अपने निवास स्थान पर निजी खर्च से लगभग एक सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।वितरण के मौके पर पंचायत की मुखिया सरिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। वितरण के दौरान उन्होंने बताया कि यह कम्बल मेरे पति बसंत सिंह के द्वारा निजी खर्च से उपलब्ध कराया गया था।ठंढ से बचाव को लेकर लगभग एक सौ जरुतमन्द लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया है।कम्बल का वितरण 

पंचायत के गंडके, गम्हरिया,पिण्डारकोंण, पुरनाडीह सहित अन्य गांव के लोगों को दिया गया।मौके पर ईश्वर दयाल सिंह ,सुरेंद्र यादव ,मिथिलेश सिंह, शंभू यादव, उप मुखिया गणेश सिंह ,धनेश्वर यादव सहित कई उपस्थित थे।

 संवाददाता कुदूस आलम 

Leave a Response