Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान रांची के द्वार आरएनएम कॉलेज में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर

 चतरा :-हंटरगंज प्रखंड स्थित रामनारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आरोग्य भारती स्वास्थय जागरूकता अभियान के तहत मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान राँची के सौजन्य से निशुल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर केआयोजन में आरोगय भारती एवं कॉलेज के एनएसएस इकाई तथा समाज सेवी समरेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने महती भूमिका निभाई। मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान रांची के निदेशक डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ,डा विकास कुमार गुप्ता छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ आशुतोष कुमार सिंह डायबिटीज एंड थायरॉयड रोग विशेषज्ञ, डा चंदन कुमार सिंह दांत रोग विशेषज्ञ, डा राकेश चौधरी कार्डोलियो सर्जन एवं डॉ अरुण कुमार कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ खासतौर से शिविर में मौजूद रहे। रांची से आगमन के उपरांत सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एनएसएस की स्वन्य सेवकों के द्वारा पुष्प की वर्षा कर स्वागत किया गया।सभागार में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने कहा की स्वस्थ व्यक्ति,स्वस्थ परिवार,स्वस्थ ग्राम,स्वस्थ राष्ट्र का सपना तभी साकार हो सकता है जब हम अपने जीवन शैली में सुधार लाएं पुरानी परंपरा ही बेहतर थी जिसमें अध्यात्म के साथ जीवन यापन करने का हुनर वर्षों से चला आ रहा था। आज हम आधुनिक युग में जी रहे हैं जहां हमारा दिनचर्या बिल्कुल भी वेस्टर्न कल्चर अपना चुकी है इसीलिए हम हर रोज नई बीमारियों का सामना करते हैं। श्री सिंह आगे कहा कि दवा महज क्षणिक इलाज है लेकिन एक जीवन शैली में सुधार कर हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं ।साथ ही उन्होंने यह भी सलाह दिया कि दवा से बेहतर है अध्यात्म की ओर अपने आपको ले जाना अध्यात्मिक ऐसा गुण है जो सभी धर्मों का संगम है। अध्यात्म ही से मनुष्य में आपसी भाईचारा और प्रेम का बढ़ावा संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने शरीर को जितना थका आएंगे उतना ही उर्जा प्रदान होगा। अगर हम अपने शरीर को शिथिल छोड़ देंगे तो यह आराम चाहता है इसलिए शरीर को मेहनती बनाएं ताकि शरीर में नई ऊर्जा का संचालन हो सके। जब शरीर स्वस्थ होगा तभी आत्मा भी स्वस्थ रहेगा।

 यह शरीर खत्म होने वाली है लेकिन आत्मा हमेशा जीवित रहने वाली है। इसलिए शरीर को आराम ना दें आधुनिक युग की प्रणाली ने हमें अधिक बीमार कर दिया है। इसलिए हमें चाहिए कि धार्मिक ग्रंथों में सूरज की किरण निकलने से पहले उठने की बात कही गई है और हम सोते रहते हैं। अध्यात्म भी यही बताता है i सूरज के निकलने से पहले उठा जाए और कुछ शारीरिक काम किया जाय तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। हमारे खान पान और हमारी बदलती संस्कृति ने बीमार बना दिया। आप जब तक स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक राष्ट्र के निर्माण में आपकी भूमिका अहम नहीं हो सकती। मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा है इसमें हम सब को आगे आना चाहिए ताकि जो लोग पीछे छूट गए हैं उन्हें जागरूक किया जा सके।उक्त सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने व्यापक रूपसे चिकित्सीय प्रणाली और स्वास्थ लाभ पर व्यापक प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा मुफ्त में आंख,दांत,हिर्दय, नाक, छाती, मधुमेह, आदि के लगभग 500 अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा एवं सभी को आवश्यकता अनुसार दवा फ्री में दवाई दी गई और कुछ लोगों को आवश्यकता अनुसार बाहर से दवा मंगा कर इस्तेमाल करने का सलाह दिया गया।बहुत दुर दुर से ग्रामीण ईलाज के लिए शिविर में देखे गए।कई रोगियों ने मुफ्त प्रमर्श लिया। पुरे कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम में आगंतुक चिक्सकों को इस सामाजिक कार्य के लिए फूल का माला पहना कर पुर जोर स्वागत किया गया। पहली बार आयोजित मुफ्त चिकत्सा शिविर पर लोगों ने आयोजक को बधाई दिया है।

Leave a Response