कुन्दा(चतरा):- कुन्दा थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव के कुवे से रविवार को कुन्दा पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है।मृतक की पहचान 50 वर्षीय त्रिभुवन भुइँया ग्राम नागद थाना मनातू जिला पलामू निवाशी के रूप में हुई। यह कुन्दा थाना क्षेत्र के बनाशम ससुराल रहता था। वही मिली जानकारी के अनुसार अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है,वह शिवरात्रि पूजा के दिन से घर से गायब था। परिजनों ने खोजबीन किया था परन्तु नही मिल पाया था,वही इसके चार बच्चे भी होने की बात बताई जा रही है। कुन्दा पुलिस ने लिखित लेने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
कुंदा, रंजीत शौंडिक

