Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » महामहिम राज्यपाल का गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया भव्य स्वागत
    Chatra News

    महामहिम राज्यपाल का गॉर्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया भव्य स्वागत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मयूरहंड/चतरा : 3 महीने और 15 जिलों में कार्यक्रमों में शिरकत करनेवाले महामहिम राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन को चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड स्थित करमा पंचायत सचिवालय में स्टेट की पुलिस टीम के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया।झारखंड की लोक संस्कृति के झलक और मांदर की थाप पर इन्हें मंच तक लाया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे महामहिम राज्यपाल समस्याओं को लेकर काफी सक्रिय दिखे।जोहार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करनेवाले महामहिम राज्यपाल अपना वक्तव्य अंग्रेजी में दे रहे थे जिसका हिंदी में अनुवाद जिले के युवा तेजस्वी उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने प्रखंड में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए करकरा में जलाशय से बनाने की मांग किया।वहीं जिले भर से आए हुए लोगों ने अपनी समस्याएं जनसंवाद के माध्यम से सीधे महामहिम राज्यपाल के समक्ष रखा।जिसका संज्ञान फौरी तौर पर महामहिम राज्यपाल के द्वारा किया गया।करीब आधे घंटे तक जनता से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए महामहिम ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो सीधे तौर पर झारखंड राज्य के लोगों के लिए समर्पित है। पिछले महीने प्रखंड के हुसिया में 3 साल के बच्चे के कुएं में गिर जाने के बाद मौके पर मौजूद 13 साल की काजल ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए 3 साल के बच्चे को बचाने में सफल रही थी।महामहिम राज्यपाल ने जैसे ही इस बहादुर बच्चे के सर पर हाथ रखा और फिराए वैसे ही पूरा करमा पंचायत सचिवालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हंटरगंज प्रखंड में बीडीओ द्वारा मनमानी और अभद्रता के साथ पेश आने का मुद्दा भी गरमाया और यहां पर हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी ने बीडीओ की कारगुजारी का पोल खोली।महामहिम राज्यपाल दिलेरी दिखाते हुए व्हीलचेयर प्राप्त करनेवाले लाभुकों के पास पहुंचे और उनका हालचाल भी करीब से जाना इस दौरान व्हीलचेयर पानेवाले लाभुकों के भी कंधे पर महामहिम ने अपना हाथ रखा और इसके बाद व्हीलचेयर पानेवाले सभी लाभुक भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गयी।महामहिम राज्यपाल के हाथो करोड़ों रुपयों का परिसंपत्ति का वितरण किया गया।जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतरा उपायुक्त अबू इमरान,एसपी राकेश रंजन,डीएसपी केदारनाथ राम,क्षेत्र के विधायक किसुन कुमार दास,स्थानीय थाना प्रभारी रामवृक्ष राम प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा,व प्रखंड और अंचलकर्मी,जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी मयूरहंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामभरोष मयूरहंड प्रमुख मिकी देवी पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य पति बमबम भगत उर्फ सत्येंद्र फूलांग पंचायत के मुखिया शंकर रजक,मझगांवा पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद इशाक अली,करमा पंचायत के मुखिया पुत्र सह युवा समाजसेवी शिबू यादव मौके पर उपस्थित रहे।इसके अलावा बड़ी संख्या में आमजन जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक

    March 22, 2026

    Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग।

    March 22, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न

    March 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.