मयूरहंड : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत मंगलवार को प्रखंड के कदगावा कला पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय में उपमुखिया के पद को लेकर चुनाव सम्पन कराया गया। चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। उपमुखिया के चुनाव से पहले सभी वार्ड सदस्यों को चुनाव संबंधी जानकारी बीडीओ ने दी। उपमुखिया पद को मनीता देवी व आदित्य यादव ने नामांकन पर्चा भरा। नामांकन पपत्र की जांच के बाद नामांकन पपत्र वैद्य पाते हुए चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। सभी वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया पद को लेकर मतदान किया। जहां मनीता देवी को कुल 5 वोट मिले। वही आदित्य यादव को 3 वोट मिले। 3 वोट अवैध करार दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा ने मनीता देवी को उपमुखिया का प्रमाण पत्र सौपा। इस मौके पर पंचायत सेवक सतीश मिश्रा, मुखिया अशोक भुंइया सहित अन्य उपस्थित थे।
add a comment