मंत्री सत्यानन्द भोगता ने प्रखंड वासियों को दिया दीपावली की शुभकामना, मीठी ऑटोमोबाइल्स का किया उदघाटन। गीतांजलि ऑटोमोबाइल्स से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को मंत्री सत्यानंद भोगता ने 15 लोगों के बीच चाभियां वितरण किया
लावालौंग: राज्य के कैबिनेट मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार दोपहर को पहुंचे लावालौंग। तथा प्रखंड वासियों को दिया दीपावली बधाई एंव शुभकामनाएं और प्रखंड मुख्यालय में स्थित ब्लॉक मोड़ व लावालौंग बाजार टांड़ के नज़दीक में मीठी ऑटोमोबाइल्स शोरूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। तथा क्षेत्र की जनता को सेवा प्रदान करने के लिए संचालक प्रमोद कुमार यादव/ सन्तोष कुमार यादव को अंतरात्मा से दिया शुभकामना। तथा धनतेरस पर्व के शुभ अवसर पर गीताजंली ऑटोमोबाइल्स में लोगों ने अपनी गाड़ियां खरीदने पर लोगों को मंत्री सत्यानंद भोगता के हाथों 15 ग्राहकों को चाभी वितरण किया तथा संचालक सुनील कश्यप को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।। इस दौरान समाजसेवी एंव वरिष्ठ नेता नंदू सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रसाद भारती, शोरूम संचालक, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छठु सिंह भोक्ता, बीस सूत्री प्रखण्ड उपाध्यक्ष सरयू यादव, लावालौंग प्रखण्ड प्रमुख मनीषा देवी, उपप्रमुख महमूद खान, समाज सेवी, श्रवण कुमार रजक, डेगन प्रसाद साहु, बाबूलाल यादव समेत। दर्जनों गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
*मो० साजिद, लावालौंग*