Chatra :-भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय की अनुसेविका सामो ख़ातून के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन आज समाहरणालय सभा कक्ष में किया गया। उक्त समारोह में उपायुक्त अबु इमरान समेत उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता गौरांग महतो समेत समाहरणालय के कार्यालय कर्मी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सामो ख़ातून द्वारा उत्तरदायित्व की पूर्णता एवं कार्यों के सकुशल निर्वहन के लिए प्रशंसा करते हुए पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सामो खातून के सुखद पारिवारिक जीवन एवं स्वस्थ दीर्घायु जीवन हेतु शुभकामनाएं दिया। वहीं उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता ने भी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शॉल देकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दिया। उक्त मौके पर उपस्थित कार्यालय कर्मियों ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दिया।

