गिद्धौर(चतरा):प्रखंड के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल की बैठक हुई।बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रम की समीक्षा किया गया।साथ ही आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया। युवा मोर्चा के द्वारा जो ब्लड डोनेशन किया गया उसके प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार युवा मोर्चा के जिला प्रभारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यक्रम के प्रभारी, प्रखंड महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता पड़ता है तो युवा मोर्चा की कार्यकर्ता हमेशा ब्लड डोनेशन करने के लिए तैयार रहते हैं।बैठक में विधायक महेंद्र राम,मंडल महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, विकास कुमार,सुनील कुमार राणा,अमीर दांगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गिद्धौर, कुदूस आलम