गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड को सिमरिया अनुमंडल से अलग कर सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग को सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास द्वारा विधानसभा में उठाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। कहां की विधायक ने गिद्धौर प्रखंड की जनता की अपेक्षित मांग को देखते हुए अपनी आवाज को विधानसभा में बुलंद किया।जिसके लिए प्रखंड के जनता उनके प्रति आभार प्रकट करती है।यहां तक की विधायक की मांग को देखते हुए सरकार ने भी जिले के उपायुक्त के साथ-साथ प्रमंडल आयुक्त से जल्द अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। ताकि इस पर त्वरित कार्रवाई किया जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चौक पर आभार मार्च निकाला इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दिया मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि विधायक किशुन कुमार दास ने ज्वलंत मुद्दे को उठाकर प्रखंड के जनता का दिल जीत लिया है।उन्होंने विधायक के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार प्रकट किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,लखन दांगी वीरेंद्र उर्फ विकास पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साव,मुखिया निर्मला देवी, उपप्रमुख प्रीतम यादव, संजय कुमार यादव,सुरेश प्रसाद राणा,पहरा के पूर्व मुखिया महेंद्र राम,सुनील कुमार राणा,कैलाश दांगी,दशरथ दांगी,राजेश कुमार सहित अन्य थे।
संवाददाता कुदूस आलम

