चतरा:अखिल भारतीय भुइंया कल्याण समिति के द्वारा भाजपा के चर्चित नेता उमेश भारती को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय भुइंया कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। गौरतलब है कि चतरा जिला में भुइंया समाज की आबादी लाखों में है और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने समाज को संगठित करने का दायित्व उमेश भारती को सौंपा गया है। उमेश भारती भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री भी हैं ।उन्होंने बताया है कि दलित, वंचित एवं शोषितों के हक और अधिकार की विचारधारा को लेकर समाज को जागृत करने का जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है ।उसे धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा है कि आज तक भुइंया समाज को महज वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है,लेकिन अब भुइंया समाज एकजुट है।चतरा जिला में सबसे अधिक आबादी होने के बावजूद भी भुइंया समाज को राजनीतिक अस्तित्व के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उमेश भारती ने कहा है कि लेकिन अब समाज के लोग जागृत हो चुके हैं और आने वाला लोकसभा और विधानसभा चुनाव में राजनीतिक अस्तित्व को अपनी पहचान देंगे।यही वजह है कि चतरा जिला के दो विधान सभा में से किसी भी क्षेत्र से आजतक भुइंया समाज से विधायक नहीं बन पाया है। गौरतलब है कि उमेश भारती को अखिल भारतीय भुइंया कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइंया ने चतरा जिला समिति को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी है ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां के निर्देश पर दो माह के अंदर ही जिला समिति, प्रखंड समिति, नगर समिति, युवा समिति, महिला समिति एवं पंचायत समिति का गठन कर लिया जाएगा। इसके साथ ही दिहारी मजदूर,प्रवासी मजदूर, असंगठित मजदूर एवं खेतिहर मजदूर का अलग से संगठन बनाया जाएगा।उमेश भारती का कहना है कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में समाज के लोग संगठित होकर मतदान करेंगे।उन्होंने बताया कि आज भी भुइंया समाज के लोग अपने अधिकार से वंचित हैं ।इसीलिए इस वंचित समाज को हक और अधिकार दिलाने को लेकर पूरी लगन और मेहनत के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भुइंया समाज के लोग आज भी राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं और चुनाव के वक्त महज वोट के लिए उन्हें बहला-फुसलाकर वोट करा लिया जाता है।उसके बाद इस समाज को कोई पूछने वाला नहीं रह जाता है।लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइंया के नेतृत्व में भुइंया समाज संगठित रहेगा और आने वाले समय में एक नई ताकत के साथ पूरे जिला में सक्रिय रहेगा l।उमेश भारती को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों में काफी खुशी का माहौल है और समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उमेश भारती के नेतृत्व में समाज शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा।
Related Posts
Add A Comment


