Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, June 20, 2025
Chatra News

भाजपाइयों ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

गिद्धौर (चतरा)भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ वर्ष पुरा होने पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को बुथ नंबर 176एवं 177 के मतदाताओं के घर- घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि को बताया गया।एवं वरिष्ठ मतदाता के घर जाकर कार्यकर्ताओं ने उनसे आशीर्वाद लिया।अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का नौ वर्ष सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण साल रहा है।उनके सफल नेतृत्व के कारण अंत्योदय के मूलमंत्र सशक्त किसान समृद्ध भारत, नारी तू नारायणी महिला सशक्तिकरण,सशक्त बनती अमृत पीढ़ी,निरोगी जीवन सबका अधिकार,मध्यम वर्ग का जीवन हुआ आसान,बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास,सांस्कृतिक विरासत का नया युग,ऐसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य हुए हैं।इस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता गिद्धौर प्रखंड के सभी बुथों पर यह अभियान के तहत जनता को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाएं के बारे में जानकारी देते हुए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, लखन दांगी,सुरेश प्रसाद राणा,बिकास कुमार, विनोद कुमार,दशरथ दांगी,कैलाश दांगी,युगल किशोर,शिवकुमार दांगी,राजेश कुमार दांगी,रामदेव साव,किशोर दांगी,संजु कुमार,इंदर दांगी, वकील सिंह भोक्ता,गंगाधर दांगी समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Response