गिद्धौऱ(चतरा)जवाहरलाल नेहरू मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला में बीसीए मैक्स चतरा व गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी बचरा के बीच खेला गया।रोचक मुकाबले में बीसीए मैक्स चतरा ने बचरा की टीम को 23 रन से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया.टॉस जीतकर बीसीए मैक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया.बीसीए मैक्स की तरफ से अंकित कुमार ने सार्वधिक 63 रन की पारी खेली.विनय कुमार ने 37 रन का योगदान दिया.बचरा की तरफ से अशोक कुमार गंझू ने 4.2ओवर में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किया.जबाबी पारी खेलने उतरी बचरा की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन ही बना पाई.बचरा की तरफ से रोहित कुमार यादव ने 42 व विकाश कुमार ने 33 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार बीसीए मैक्स के अंकित कुमार को दिया गया.लीग के मैन ऑफ द सीरीज का पुरुष्कार बचरा के अमन कुमार विश्वकर्मा को उनके लीग में 151 रन व 15 विकेट के लिये दिया गया.लीग के बेस्ट बल्लेबाज का पुरुष्कार प्रशांत कुमार व बेस्ट गेंदबाज का पुरुष्कार अमन कुमार विश्वकर्मा को दिया गया.लीग के विजेता टीम को ट्रॉफी व 3 हज़ार नकद व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 2 हज़ार नकद का पुरुष्कार अतिथियों द्वारा दिया गया.पुरुस्कार वितरण के मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,सचिव मनोज सहाय,गिद्धौऱ मुखिया निर्मला देवी,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बीनोद पासवान,कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी,फजलू रहमान,प्रेम राणा, संजय आर्या, आकाश कुमार,संजय सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

