गिद्धौर(चतरा)प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने पंचायत सचिव व मुखिया के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया।प्रखंड में चल रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की प्रगति की समीक्षा,मनरेगा योजना में अधिक से अधिक मनरेगा मजदूर लगाकर योजना पूर्ण करने,15 वें वित्त से संचालित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण कराने, मुख्यमंत्री जनकल्याण कारी योजनाओं में लाभुकों का प्राप्त आवेदनों को निष्पादन करने का निर्देश बीडीओ ने सम्बंधित पंचायत सचिव व मुखिया को दिया।बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में सभी प्रकार के समस्यओं को निष्पादन को लेकर अगले सप्ताह में गांव-गांव में शिविर आयोजित करने की बात कही।बैठक में पंचायत सचिव मिथलेश कुमार सिंह,चितरंजन शर्मा,महेश मिस्त्री,उजवल सिंह,मुखिया सरिता देवी,सुमीरा कुमारी,बेबी देवी,डेगन गंझु,जगदीश यादव,सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

