गिद्धौर(चतरा):प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने प्रखंड कर्मी व मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक किया।प्रखंड में चल रहे मनरेगा योजनाओं में डिमांड नही देख बीडीओ ने पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों को जमकर फटकार लगया।उन्होंने कहा के पंचायत सचिव,बीपीओ व रोजगार सेवक आपसी समन्वय बनाकर मनरेगा योजनाओं में तेजी लाने का काम करें।साथ ही बीडीओ ने कहा कि जो भी मनरेगा योजना में डिमांड करना है उससे पहले डिमांड फार्म में बिना पंचायत सेवक का हस्ताक्षर के बिना डिमांड नही करने का निर्देश सम्बंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिया है।साथ ही रोजगार सेवक ऊर्सीला टूटी व पंचायत सेवक महेश मिस्त्री को मनमाने तरीके से कार्य करने व प्रखंड क्षेत्र से शिकायत मिलने पर करवाई करने की बात कही है।सभी कर्मियों को ज्यादातर अपने पंचायत क्षेत्र में रहने व प्रधानमंत्री आवास में मनरेगा मजदूरों का शत प्रतिशत डिमांड करने का निर्देश दिया है।बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव मिथलेश कुमार सिंह,उजवल सिंह,महेश मिस्त्री,चितरंजन शर्मा,प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी, पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक सीताराम रजक,शेखर कुमार, आनंद कुमार,रोजगार सेवक सुनील कुमार,स्वर्णलता कुमारी,गोविंद दांगी,रोहित यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
गिद्धौर, कुदूस आलम

