गिद्धौर(चतरा): प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने उत्पाद समूह के सचिव व अध्यक्ष के साथ बैठक किया। बैठक में कृषि उत्पाद का उत्पादन क्षमता बढ़ाने,गुणवत्ता पूर्ण विधि करने, किसानों के द्वारा उत्पादित अनाज को बाजार में उचित मूल्य दिलवाने का निर्देश दिया।वही प्रखंड स्तरीय कृषि उत्पाद का ब्रांड की शाखा जल्द स्थापित करने की जानकारी दिया। वही जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव को कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर जमकर फटकार लगाई।बीडीओ ने बीपीएम को किसानों के बीच सभी तरह के बीज वितरण करने का निर्देश दिया। बीज वितरण के मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दिया है।
संवाददाता कुदूस आलम

