Chatra :-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार आज रविवार को
चतरा जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे की नेतृत्व में जिला मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कार्यक्रम समरहालय में किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 कि०मी० की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है।सदन में राहुल गांधी की आवाज को दबाने
का प्रयास किया जा रहा है।. सत्ताधारी भाजपा सरकार द्वारा सदन में हो-हंगामा कर सदन की कार्यवाही को
बाधित किया गया। विगत 24 मार्च 2023 को मोदी सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई है जो बेहतर लोक तंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है।राहुल गांधी के समर्थन और ब्यान से पार्टी कोई समझौता नहीं कर सकती है।राहुल गांधी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के अनुयाई हैं इस लिए गांधी ने कभी मांफी नही मांगा था तो भला अब माफी कैसे।माफी मांगने वालों की गिरोह आज सत्ता पर काबिज जरूर हैं लेकिन जनता सब कुछ देख रही है। देश की जनता की आवाज के लिए लड़ रहा हूँ, मैं हर कीमत चुकाने का तैयार हूँ। वर्तमान राजनीतिक हालात
में पार्टी नेतृत्व द्वारा भी संघर्ष को ही एक मात्र रास्ता बताया गया है।
जिला मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े भजन-संगीत साउण्ड सिस्टम के माध्यम से बजाने का कार्य किया जाना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विनोद कुशवाहा, प्रभारी धर्मराज राम के साथ प्रदेश प्रतिनिधि बद्री राम, ओम प्रकाश पाठक, अनिल सिंह, बाल गोविंद बैठ, जिला महासचिव राज वीर, मो के कौशर, नसरुद्दीन अंसारी, मो इकबाल, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, कार्यालय प्रभारी सैय्यद अजीमोद्दीन ख्वाजा, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी , प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन यादव, महेंद्र प्रसाद साव, महावीर दांगी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अंबेडकर, अंकित कुमार, हर्षित चित्रांश, रवि कुमार, शिवेंदु शंकर राणा, गुलाम रसूल, रवि गुप्ता, टिंकू पासवान, हेमराज भोक्ता, सुनील यादव, सतेंद्र दास के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे

