गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के बारियातु पंचायत में डीएमएफटी फंड से करीब आधा दर्जन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद के कनीय अभियंता दीपक कुमार गुरुवार को योजनाओं का स्थल जांच करते हुए डीपीआर तैयार किया। बताया जाता है की पंचायत के मुखिया डेगन गंझू द्वारा ग्राम सभा में योजनाओं को पारित करते हुए उपायुक्त से निर्माण की मांग किया था। मुखिया के मांग पर विभिन्न योजनाओं का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जिसमे बांय से झरना जानेवाली पथ में पड़ने वाली नाला पर पुलिया निर्माण,शमशान घाट के समीप पुलिया निर्माण,मसूरिया मुख्य पथ से चांदो प्रजापति के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, मुख्य पद से चौहान ठाकुर के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, लुब्धिया शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण,सिमरातरी मुख्य पथ से अनुरूप प्रजापति के घर तक पीसीसी पथ निर्माण ,भुरकुंडा हीरामन भुइंया के घर से लुब्धिया छठ घाट तक पीसीसी पथ निर्माण, चिरैया से हजारीबाग जाने वाले पथ में पडने वाली नाला पर पुलिया निर्माण, गांगपुर में सामुदायिक भवन निर्माण,गंगापुर गुरुसाहय भुइंया के घर से रघुनी गंझु के घर तक पीसीसी पथ निर्माण, बारियातु विद्यालय में चार कमरे का निर्माण सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
गिद्धौर :-कुदूस आलम


