गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के गर्म जलकुंड बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के समीप एक पूजा दुकान से सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।जिससे आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त है।पूजा दुकान से चोरी की यह पहली घटना है।इस बाबत दुकान के संचालक उपेंद्र पांडेय ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान से पूजा की सामग्री के साथ-साथ करीब पांच हजार कि सामान चोरी कर लिया। इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। इस तरह की हरकत करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
संवाददाता कुदूस आलम

