गिद्धौर (चतरा) प्रखंड के गर्म जल कुंड स्थल बलबल में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर लगने वाला 10 दिवसीय पशु मेला की तैयारी को लेकर मेला प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने किया।जबकि संचालन मुखिया जगदीश यादव ने किया। बैठक में पशु मेले की तैयारी शुरू करने का निर्णय लिया गया।जबकि मेला स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ-साथ करीब 200 भोलेंटियर प्रतिनियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। जबकि मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग बैरकटिंग करने का भी निर्णय लिया गया। बताते चलें कि पशु मेले की सरकारी डाक 9 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। वैसे में मेला की तैयारी अभी से ही शुरू कर दिया गया है। बैठक में मंदिर के पुजारी वासुदेव पांडेय,बालेश्वर यादव,उमेश गोप,निर्मल गोप, जवाहर लाल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


