चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।बैठक में चतरा जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत एससी, एसटी, ओबीसी, वर्ग के छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमोदन समिति के बैठक में छात्र छात्राओं को लाभ देने हेतु 61376 आवेदन को अनुमोदित किया गया।बताते चले की माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के 29 दिसंबर 2022 को तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं माननीय मुख्यमंत्री के सम्भावित चतरा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी एवं मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण कराने को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला अग्रणी प्रबंधक देवव्रत शर्मा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।


