चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को वृद्धा पेंशनधारियों का सोशल ऑडिट किया गया। इस क्रम में मृतक लाभुकों का नाम चिन्हित किया गया। जबकि अन्य लाभुकों का ऑन द स्पॉट वेरिफिकेशन भी किया गया।सोशल ऑडिट प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में आयोजित की गई थी। सामाजिक अंकेक्षण प्रतिनियुक्ति नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।मौके पर मुखिया निर्मला देवी,बरिसाखी मुखिया सुमिरा कुमारी,द्वारी मुखिया जगदीश यादव, बारियातु मुखिया डेगन गंझु,पहरा मुखिया बेबी देवी,मंझगांवा मुखिया सरिता देवी,अंचल निरीक्षक राजनारायण प्रसाद,राजस्व कर्मचारी शिव कुमार मंडल सहित थे।
संवाददाता मोहम्मद कुद्दूस आलम
add a comment