चतरा | प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के रामनावमी पूजा समिति के द्वारा मंगलवार को मंगला जुलूस का आयोजन किया गया ।मंगला जुलूस को जुलूस मार्ग के विभिन्न मार्गो मे भ्रमण कराया गया ।जुलूस का नेतृत्व रामनावमी पूजा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ,संरक्षक इन्द्रजीत कुमार समिति के पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी के द्वारा किया गया ।इस बीच पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखा गया।मंगला जुलूस में सुरक्षा के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार ने दर्जनो पुलिस बल तैनात कर उपद्रवियो व असमाजिक तत्वो के लोगो पर पैनी नजर रखा।इस मंगला जुलूस में मुख्यालय के गणमान्य लोग, समाजसेवी, बुद्धिजीवी,भक्त,युवा सहित ग्रामीण शामिल हुये।तथा जय श्री राम के नारे पर जमकर थिरके व नृत्य किये।
प्रतापपुर, विकास कुमार

